नई दिल्ली | कलीम खान | ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव की घोषणा : स्कॉट मॉरिसन की रहेगी सरकार या विपक्ष होगा हावी - स्कॉट मॉरिसन 2018 से हैं प्रधानमंत्री
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 21 मई को आम चुनाव कराने का एलान किया है | स्कॉट मॉरिसन साल 2018 से ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हैं |
मॉरिसन की अगुवाई वाले गठबंधन की संसद में 76 सीटें हैं और ऑस्ट्रेलिया में सरकार बनाने के लिए कम से कम इतनी सीटें होना ज़रूरी है |
चुनावी सर्वे ये बता रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया में सरकार बदल सकती है और विपक्षी लेबर पार्टी सत्ता में आ सकती है | हालांकि, बीते चुनाव में तमाम चुनावी सर्वेक्षणों में हार की आशंका के बावजूद स्कॉट मॉरिसन ने चुनाव जीता था |
स्कॉट मॉरिसन ने गवर्नर जनरल से बातचीत के बाद चुनाव का एलान किया है | हाल के दिनों में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के ख़िलाफ़ कई आरोप लगने के बाद उनकी लोकप्रियता में कमी आई है |
जनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीते 9 संसदीय चुनावों में से सात जीतने के बावजूद भी स्कॉट मॉरिसन की पार्टी के लिए आगामी चुनाव जीतना कठिन होगा |