April 08, 2022

Join With Us


आठवीं की बच्ची आत्महत्या करने से पहले मौत पर लिखी थी कविता : जानें क्या है पूरा मामला ?




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | इसी तरह की एक घटना महाराष्ट्र के नागपुर में घटी है। नागपुर के अजनी क्षेत्र के चंद्रमणि नगर के इलाके में 13 वर्षीय एक लड़की ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की ने फांसी लगाने से पहले मौत पर कविताएं और उक्तियां लिखी थीं। उसकी शैक्षणिक योग्याता आठवीं कक्षा बताई जा रही है।

अजनी थाने के पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे जब लड़की मां स्नानघर में और भाई दूसरे कमरे में था, तभी उसने कथित तौर पर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि लड़की फांसी पर लटकने से पहले कमरे में पढ़ रही थी, लेकिन जब उसकी मां कमरे में गई तो उसने अपने बेटी का शव एक लकड़ी के पट पर रस्सी से लटकता हुआ देखा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान कमरे में एक नोटबुक पाया, जिसमें वह पिछले दो महीने से मराठी और अंग्रेजी में मौत पर कविताएं तथा उक्तियां लिख रही थी। उसने यह भी लिखा था कि कोरोना बढ़ जाए ताकि मै मर जाऊं।

इस मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि लड़की पढ़ाई में अच्छी थी। उन्होंने बताया कि मौत से पहले लड़की का बर्ताव एकदम सामान्य था। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE