April 08, 2022

Join With Us


इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दो टुकड़े हो गया विमान : वायरल हो रहा वीडियो देखिये




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | एक कार्गो प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान दो टुकड़े हो गया। विमान के इस तरह से दो टुकड़ों में बंट जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना गुरुवार को कोस्टा रिका में हुई, जहां एक कार्गो प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी और इस दौरान वह दो टुकड़े हो गया।

इस घटना के बाद सैन जोस में स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ गया। पीले रंग का जर्मन लॉजिस्टिक्स कंपनी DHL के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई जा रही थी और इसी दौरान वह फिसल गया और फिर दो टुकड़े हो गया। विमान के टूटने के बाद धुआं उठता देखा गया।

https://twitter.com/AvSourceNews/status/1512119370998288393?s=20&t=0LljjVNuSM8uWEUKHTBIKA

कोस्टा रिका के फायरफाइटर्स के चीफ हेक्टर चावेज ने बताया कि विमान में सवार दो क्रू मेंबर्स अच्छी स्थिति में हैं। हालांकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसलिए अस्पताल में एडमिट कराया गया।

इस हादसे के चलते पायलट दहशत में आ गया था, लेकिन बाद में वह होश में आए और सब कुछ ठीक दिखा। यह घटना गुरुवार को सुबह 10:30 बजे हुई, जब बोइंग-757 प्लेन ने जुआन सैंटामारिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और फिर कोई मकेनिकल खामी आने के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई।

विमान में सवार क्रू मेंबर्स ने स्थानीय अथॉरिटी को बताया था कि हाइड्रॉलिक प्रॉब्लम आ गई है और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ेगी। इस घटना के बाद कई घंटों के लिए एयरपोर्ट को बंद रखा गया।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE