मुंबई | न्यूज़ डेस्क | ऑस्कर अवॉर्ड्स 2022 में विल स्मिथ का थप्पड़ कांड इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, विल स्मिथ ने सेरेमनी के दौरान सबके सामने कॉमेडियन और ऑस्कर प्रेजेंटर क्रिस रॉक को स्टेज पर थप्पड़ मार दिया था। वहीं इस मामले को लेकर भले ही स्मिथ ने क्रिस रॉक से माफी मांग ली हो लेकिन यह विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसका असर विल स्मिथ के करियर पर भी पड़ता नज़र आ रहा है। तो क्या हुआ विल स्मिथ के करियर के साथ, जानते है इस रिपोर्ट में...
आपको बता दें, विल स्मिथ को अगली बार नेटफ्लिक्स की फिल्म फास्ट एंड लूज में देखा जाने वाला था। लेकिन, थप्पड़ विवाद की वजह से विल स्मिथ को तगड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार Apple TV+ और नेटफ्लिक्स ने विल स्मिथ की फिल्म फास्ट एंड लूज़ पर काम रोक दिया है। हालांकि, अभी यह बात साफ नहीं है कि नेटफ्लिक्स फिल्म फास्ट एंड लूज़ पर काम दोबारा शुरू करेगा या इस फिल्म के लीड एक्टर को बदल दिया जाएगा।
वहीं क्रिस रॉक को मुक्का मारने के अगले दिन विल स्मिथ ने सोशल मीडिया पर माफीनामा शेयर किया था। इसमें उन्होंने क्रिस के साथ-साथ अकेडमी और दर्शकों से भी माफी मांगी थी। इसके कुछ दिन बाद एक्टइर विल स्मिथ ने अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चोर ऑर्ट्स ऐंड साइंसेज की मेंबरशिप से इस्तीाफा भी दे दिया।
बता दें अवॉर्ड शो में होस्टन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मज़ाक किया था, जिसके बाद विल स्मिथ भड़क गए थे और उन्होंने क्रिस को स्टेज पर ही थप्पड़ मार दिया था। लेकिन बाद में जब वो अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने माफी भी मांगी थी। वहीं एक बीमारी की वजह से जेडा के बाल झड़ जाते हैं, जिसकी वजह से वो अपने बालों को पूरी तरह से शेव करके रखती हैं।