April 06, 2022

Join With Us


युवक ने महिला को सड़क पर घसीटकर पीटा : जानिए पूरा मामला होश उड़ा देगा




मध्य प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | सुबह के नाश्ते में नमक कम होने को लेकर शुरू हुई बहस अचानक मारपीट में बदल गई। झगड़ा करते हुए युवक ने चाची के बाल नोच डाले। वह सिर्फ इतने पर ही नहीं रुका। इसके बाद वह अपनी चाची को पीटता और घसीटता हुआ घर के बाहर लेकर आ गया। यहां किसी ने उसका वीडियो बना लिया। घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले की है।

घर बाहर तक पीटता रहा
वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है कि झिरिया गांव की महिला सत्यवती बैस और रिश्ते में जेठ के पुत्र शिवम बैस के बीच नाश्ते में नमक कम होने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की शिवम ने आपा खो दिया और चाची के सिर के बाल पकड़कर घर के बाहर तक घसीटता रहा। इसके बाद भी शिवम नहीं माना और घर के बाहर भी चाची को पीटता दिख रहा है।

नशे का आदी है युवक
बाल पकड़ कर घसीटने के कारण चाची सत्यवती के सिर के एक तरफ के कुछ बाल उखड़ गए और खून भी निकल आया। इसी हालात में चाची रामनगर थाना पहुंच गई जहां जेठ के पुत्र शिवम द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया है शिवम नशे का आदी है। इस बात को लेकर उसकी चाची और अन्य परिजन टोकते रहते थे। इसी बात का गुस्सा उसने चाची पर उतार दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE