April 05, 2022

Join With Us


यूक्रेन से सामने आई बच्ची की दर्दनाक तस्वीर : पीठ पर लिखी है ये बात




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | यूक्रेन में पिछले 40 दिनों से खौफनाक युद्ध देखने के लिए मिल रहा है। हालाँकि यहाँ अब तक रूसी सैनिक यूक्रेन पर जीत हासिल करने में नाकामयाब रहे हैं। हालाँकि रूसी सैनिकों ने जंग में जीत नहीं मिलने की बौखलाहट में अब यूक्रेन के आम नागरिकों को बुरी तरह से टॉर्चर करना और उन्हें मारना शुरू कर दिया है।

जी हाँ और इस समय यहाँ का आलम कुछ इस तरह है कि यहाँ अब माओं ने अपने बच्चों के शरीर पर पूरा पता लिखना शुरू कर दिया है, ताकि अगर वो युद्ध में मारी जाएं, तो उनके बच्चे लावारिश नहीं हों। आप सभी को बता दें कि अब यह तय माना जा रहा है कि यूक्रेन भले पूरी तरह से बर्बाद और नेस्तनाबूद हो जाएगा, लेकिन वो सरेंडर नहीं करेगा और रूस अब इस जंग को जीत नहीं सकता है।

इसी को देखते हुए रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव की घेराबंदी खत्म कर दी और राजधानी से रूसी सैनिकों ने वापस लौटना शुरू कर दिया है। हालाँकि, यूक्रेन के साथ साथ अमेरिका का भी मानना है, कि रूसी सैनिक फिर से वापस लौटेंगे, क्योंकि उनका एक भी मकसद अभी तक पूरा नहीं हुआ है और राजधानी पर रूस कब्जा करने में नाकाम रहा है।

अब इन सभी के बीच जब रूसी सैनिकों ने राजधानी के पास स्थिति बूचा शहर को खाली किया और वहां पर यूक्रेनी अधिकारी पहुंचे, तो शहर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। जी दरअसल यहाँ बच्चों के बॉडी पर नाम के साथ पता लिखा है और यह तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं।

जी हाँ, अब यूक्रेन के लोगों ने अपने बच्चों को लावारिश होने से बचाने के लिए कई तरह के उपाए करने शुरू कर दिए हैं। आप सभी देख सकते हैं यूक्रेन की एक पत्रकार अनास्तासिया लापटिना ने एक ट्वीट में एक बच्ची की तस्वीर दुनिया के सामने रखी है, जिसमें दिख रहा है, कि बच्ची के बॉडी पर पेन से उसके बारे में लिखा गया है।

इसे शेयर कर पत्रकार अनास्तासिया लापटिना ने कहा कि, 'यूक्रेन की मांओं ने अपने अपने बच्चों के शरीर पर उनके बारे में लिखना शुरू कर दिया है, ताकि अगर रूसी हमले में उनकी मौत हो जाए, तो उनके बच्चे लावारिश नहीं हों और उन्हें या तो उनके घर तक पहुंचा दिया जाए, या फिर उनके बच्चों की पहचान बनी रहे। यूक्रेन की ये तस्वीरें काफी दर्दनाक हैं और युद्ध की विभीषिका के बारे में बताता है।'

वहीं यहाँ के चश्मदीदों का कहना है कि, रूसी सैनिको ने लोगों को हाथ बांधकर बिठाया और फिर उन्हें सामने से गोली मार दी। रूसी सैनिकों को अगर लोग जानकारी नहीं देते थे, तो उन्हें पहले काफी यातनाएं दी जाती थीं और फिर मारकर सड़कों पर फेंक दिया जाता था।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE