April 05, 2022

Join With Us


दुष्कर्म पीड़ित छात्रा ने दी जान : आरोपी को जमानत मिलने से थी परेशान




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 12वीं कक्षा की दुष्कर्म पीड़ित एक छात्रा ने सल्फास की गोली खाकर जान दे दी। छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी से हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी एक युवक के जमानत पर जेल से बाहर आने की सूचना मिली थी। इससे वह बेहद परेशान थी। इसी कारण उसने जान दी है। पुलिस ने इस मामले में रविवार को पीड़ित पिता के बयान पर मुख्य आरोपी सहित दो के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी फौज में नौकरी करता है।

तिगांव थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि वह एक स्कूल में नौकरी करते हैं। उनकी बेटी को 2 जनवरी 2021 को गांव अटाली निवासी सौराज व उसका दोस्त नवीन निवासी गढखेड़ा स्कूल से उठाकर ले गए थे। उन्होंने बताया कि सौराज फौज में नौकरी करता है।

आरोप है कि सौराज और नवीन उनकी बेटी को अपने दोस्त डुंडल के बने कोठड़े पर ले गए और वहां दुष्कर्म किया। बाद में नवीन उनकी बेटी को नजदीक के एक गांव में छोड़ गया था। घटना के समय उनकी बेटी नाबालिग (17 वर्ष) थी। अब उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। उन्होंने सौराज व नवीन के खिलाफ थाना तिगांव में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोपी सौराज व नवीन को गिरफ्तार किया गया था, जो नीमका जेल में बंद थे।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि रविवार को उनकी बेटी व उन्हें सूचना मिली कि आरोपी सौराज की अदालत से जमानत हो गई है। इससे उनकी बेटी ने उनसे कहा कि पापा उसे तो न्याय नहीं मिला है। उन्होंने अपनी बेटी को काफी समझाया कि मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, पर रविवार शाम करीब चार बजे उनकी बेटी ने सल्फास की गोली खा ली। उसके बाद उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई। वह उसे तिगांव में डॉक्टर अमित के पास लेकर गए। वहां से उसे सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने अपनी बेटी को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

छात्रा के पिता ने सौराज और उसके दोस्त नवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई है। जांच अधिकारी सबइंस्पेक्टर आनन्दपाल ने बताया कि आरोपी सौराज व उसके दोस्त के खिलाफ पहले से दुष्कर्म का मामला दर्ज है।

एसीपी (तिगांव) सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि दुष्कर्म का आरोपी सौराज एक अप्रैल को जमानत पर आ चुका था। पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। पीड़िता को न्याय मिलेगा। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE