April 02, 2022

Join With Us


तीन दबंगों ने महिला को पीट-पीटकर किया अधमरा : वीडियो हुआ वायरल




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | दिल्ली से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ का एक वीडियो इस समय चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। इस वीडियो में एक महिला को तीन दबंगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। जी हाँ और इस घटना को बाहरी दिल्ली के राज पार्क थाना इलाके की बताया जा रहा है। अब इसी घटना का वीडियो सामने आया है और इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।

आप सभी को बता दें कि इस घटना के दौरान CCTV चालू था और इसी के चलते घटना CCTV में कैद हो गई। आप देख सकते हैं सामने आई तस्वीरों में देखा जा रहा है कि किस तरह 3-3 दबंग लोग डंडों के साथ एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। महिला जमीन पर गिर गई। इसके बावजूद दबंगों द्वारा डंडों के वार नहीं रुके।

https://twitter.com/rana_voi/status/1509754848278835201?s=20&t=m29HwQe0M9_YzhtLuZdckg

इस पूरे मामले को 22 मार्च का बताया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि जो लोग इस महिला को बेसबॉल (Baseball) और डंडों से पीट रहे हैं, वे महिला के पड़ोसी हैं। इस मामले को लेकर अब सोशल साइट्स पर बवाल देखने को मिल रहा है और लोग इस वीडियो को देख अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE