March 30, 2022

Join With Us


विल स्मिथ की वाइफ ने दो दिन बाद तोड़ी चुप्पी : थप्पड़ कांड पर क्या कहा?




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | ऑस्कर 2022 में हुए थप्पड़ विवाद पर अमेरिकन एक्ट्रेस और विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने विचार लिखे हैं. जेडा पिंकेट स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि यह हीलिंग (बेहतर महसूस करने) का सीजन है और मैं हील कर रही हूं.

ऑस्कर 2022 में विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच हुए विवाद - जिसमें विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को उनकी पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ पर टिपण्णी करने के लिए घूंसा मारा था. इस घटना के बाद से जेडा पिंकेट स्मिथ ने पहली बार अपना पक्ष रखा है.

जेडा पिंकेट स्मिथ एलोपेसिया नाम की बीमारी से ग्रस्त है जिमसें बाल गिरने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है. होस्ट क्रिस रॉक ने जब जेडा पिंकेट स्मिथ की इस मेडिकल कंडीशन को लेकर मजाक किया था तब उनके पति विल स्मिथ ने स्टेज पर जाकर क्रिस रॉक को जोरदार घूंसा मारा था. यह घटना वायरल हो गई क्योंकि ऑस्कर्स का लाइव टेलीकास्ट किया जा रहा था और दुनियाभर के दर्शक यह सब देख रहे थे.

अगले दिन अपने एक इंस्टग्राम पोस्ट के जरिए विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से अपने उस व्यवहार के लिए माफी मांगी और सफाई पेश की. विल स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "मैं आपसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस. मैं लाइन क्रॉस कर गया था और मैं गलत था. मैं शर्मिंदा हूं और मेरी हरकतें उस तरह के इंसान का संकेत नहीं थीं जो मैं बनना चाहता हूं."

ठीक इसके एक दिन बाद अमेरिकन एक्ट्रेस जेडा पिंकेट स्मिथ ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिलहाल इतना ही लिखा है यह हीलिंग का सीजन है और मैं हील करने के लिए यहां हूं.





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE