March 29, 2022

Join With Us


इस प्रदेश में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : एक कॉलगर्ल सहित इतने गिरफ्तार




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों की एक टीम ने दिल्ली में एक हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट (Prostitution Racket) का भंडाफोड़ करते हुए एक लड़की सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 21 मार्च को एक मुखबिर के माध्यम से आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को आईजीआई एयरपोर्ट पर एरोसिटी क्षेत्र के आसपास वेश्यावृत्ति रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इलाके में छापेमारी करने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई।

पुलिस टीम एयरोसिटी इलाके में पहुंची और रैकेट में शामिल एक महिला को होटल छोड़ने आए नवीन नाम के आरोपी दलाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को होटल के अंदर और नवीन को होटल के बाहर से पकड़ा।

आरोपी को पकड़ने के लिए होटल हॉलिडे इन में एक कमरा भी बुक किया गया था।

नवीन उस महिला को होटल में पहले से इंतजार कर रहे नकली ग्राहक के पास छोड़ने आया था। उसने उसे होटल के बरामदे में छोड़ दिया और तय राशि एडवांस में ले ली। इसके बाद युवती होटल पहुंची और नकली ग्राहक से एडवांस पैसे ले लिए। नकली ग्राहक के इशारे पर छापेमारी टीम होटल के कमरे में दाखिल हुई और महिला पुलिस की मदद से लड़की को पकड़ लिया गया। इस बीच लड़की को छोड़ने आए नवीन को होटल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि दलाल नवीन सह आरोपी रियाश सिद्दीकी के साथ गुड़गांव के सेक्टर-45 में लीज पर लिए गए एक होटल से सेक्स रैकेट चला रहा था। दोनों अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली और एनसीआर में देह व्यापार का संगठित रैकेट चला रहे थे। मामले की आगे की जांच जारी है, अन्य दलालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE