March 25, 2022

Join With Us


महिलाओं को न्यूड करा करवाता था पूजा : तांत्रिक पर कई युवतियों से रेप का शक




नई दिल्ली | गुरमीत सिंह | यह तांत्रिक पूजा कराने से पहले महिलाओं से कहता था कि वो न्यूड होकर उसके साथ पूजा करें। कई महिलाओं के साथ उसने ऐसा किया और अब आशंका यह भी जताई जा रही है कि उसने कइयों के साथ दुष्कर्म भी किया है।

बात सामने आ रही है कि तंत्र साधना के नाम पर उसने करीब 400 लोगों को निशाना बनाया है। हम बात कर रहे हैं हाल ही में अजमेर से पकड़े गये 49 साल के राजेंद्र कुमार वाल्मिकी की। 22 साल की पीड़िता की शिकायत के बाद जब इसी महीने की 19 तारीख को राजेंद्र कुमार को पकड़ा गया तब उसके बाद से उसके खिलाफ लगातार कई खुलासे हो रहे हैं।

राजेंद्र कुमार के बारे में खुलासा हुआ है कि वो दिल्ली का रहने वाला है। पुलिसिया पड़ताल में यह भी पता चला है कि करीब 10 साल पहले वो टैक्सी चलाता था। हालांकि, इस धंधे में उसे अच्छी कमाई हीं होती थी। लिहाजा उसने लोगों को भूत-प्रेत का डर दिखाना शुरू किया और खुद को उसने एक तांत्रिक बताना शुरू किया। उसका दावा है कि उसने अपनी तंत्र विद्या से करीब 400 लोगों को ठीक किया है।

लेकिन जैसे-जैसे पुलिसिया तफ्तीश आगे बढ़ रही है, यह भी पता चला रहा है कि यह तांत्रिक अय्याशी के लिए किसी भी हद तक जा सकता था। पुलिस ने बताया है कि आरोपी अपने चेलों और अंध भक्तों की मदद से लोगों के घरों में दाखिल हो जाता। फिर महिलाओं को न्यूड होकर साथ में पूजा करने के लिए कहता था। इस दौरान रेप करता। पुलिस का कहना है कि बदनामी के डर से महिलाएं आरोपी के सामने भी नहीं आना चाहती हैं।

अजमेर की जिस महिला ने इस तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था उनकी एक रिश्तेदार के साथ भी इस तांत्रिक ने दुष्कर्म किया था। अजमेर के आदर्श नगर थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि इस तांत्रिक के साथ कई अन्य लोग भी इस गंदे खेल में शामिल थे। पुलिस इसके मोबाइल को भी खंगाल रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वो जुए और सट्टेबाजी का भी शौकीन है। बहरहाल अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तांत्रिक के गुनाहों की जड़े कितनी गहरी हैं।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE