March 23, 2022

Join With Us


भतीजे की शर्मनाक करतूत : घर में घुसकर चाची से किया दुष्कर्म




पटना | न्यूज़ डेस्क | बिहार के कैमूर जिले में चाची और भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। चांद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता रिश्ते में युवक की चाची लगती थी। यह शर्मनाक घटना सोमवार रात की है।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी बलवंत बिंद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के बयान पर चांद थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच के लिए भेजा। आरोपी ने इस घटना को महिला के घर में घुसकर अंजाम दिया। थानेदार संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की और बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है। उसे बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE