March 20, 2022

Join With Us


युवक-युवती की पीट - पीटकर हत्या : शवों को ट्रैक पर फेका




उत्तर प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के चित्तापुर गांव में रविवार की सुबह रेलवे लाइन के बीचोंबीच एक अज्ञात युवक और युवती की लाश मिली। युवक की उम्र करीब 24 वर्ष और युवती की 20 वर्ष बताई जा रही है। एक साथ दो लाशें मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोनों शव रेलवे लाइन के बीचोंबीच पड़े हुए थे। गांव के लोग सुबह शौच करने के लिए निकले तो शवों को देखकर चिल्लाने लगे। देखते ही देखते वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी एसबी सिंह मौके पर पहुंच शवों को कब्जे में ले लिया। दोनों की शिनाख्त करने के लिए घंटों प्रयास किया।

युवक पीले रंग का गोल गला टीशर्ट व ट्राउजर पहना हुआ था। युवती सफेद छींटदारर कलर का कुर्ती व नीले रंग का सलवार पहनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीले रंग का एक मोबाइल बरामद किया। इसमें सिम नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि साक्ष्य को छिपाने के लिए सिम को मोबाइल से बाहर निकाल शवों के पास फेंक दिया गया। दोनों के शरीर पर घाव के निशान पाए गए हैं। मौके पर खून के छींटे पड़े हुए थे। लग रहा है कि शव करीब 200 मीटर दूर से सड़क पर घसीटते हुए यहां तक लाए गए होंगे। 





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE