March 14, 2022

Join With Us

भारत की बढ़ी टेंशन : यूक्रेन में फंसने पर चीन से सैन्य सामान मांग रहा रूस

मुंबई | न्यूज़ डेस्क | यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को 19 दिन हो गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन में हमले तेज करने के लिए रूस अब चीन की मदद मांग रहा है। यूक्रेन में रूस ने अपनी काफी ताकत झोंक दी है। कई चरणों की बातचीत के बावजूद कोई हल नहीं निकल सकता है। ऐसे में युद्ध लंबा भी चल सकता है। हथियारों की कमी की वजह से अब रूस चीन से मदद मांग रहा है।

अमेरिका को अच्छी तरह पता है कि चीन से कौन से रक्षा उपकरण खरीदने से रूस और ज्यादा मजबूत हो सकता है। हालांकि चीन में वे रक्षा उपकरण अभी उपलब्ध नहीं है। दुनियाभर में उनकी ज्यादा डिमांड हैं इसलिए चीन के पास ऐसे उपकरणों की संख्या कम है।

रूस में रक्षा उपकरणों की संख्या में कमी आ गई है। ऐसे में उसे चीन पर निर्भर होना पड़ रहा है। भारत के लिए यह चिंता का विषय इसलिए है क्योंकि भारत के बहुत सारे प्रमुख हथियार रूस से ही आते हैं। भारत की सेना अब भी बड़ी मात्रा में हथियारों की खरीद रूस से करती है। ऐसे में अगर रूस के पास ही उपकरणों की कमी हो गई तो भारत को भी भविष्य में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement

Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE