February 27, 2022

Join With Us


यूक्रेन में तबाही मचा रहा रूस : रूसी सैनिकों ने उड़ाई गैस पाइपलाइन




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज चौथा दिन है। यूक्रेन के आंतरिक इलाकों में रूस की सेना प्रवेश कर गई है और तबाही मचा रही है। रूस की सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस की पाइपलाइन उड़ा दी। वहीं जर्मनी और फ्रांस ने यूक्रेन की मदद का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक रूस की सेना कीव से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर एक नदी के किनारे रुकी है। वहीं यूक्रेन के सैनिकों ने शहर के किनारे-किनारे घेराबंदी कर रखी है।

रूस की सेना यूक्रेन के कई इलाकों में बमबारी कर रही है। ऐसे में न केवल यूक्रेन के लोगों की जान जा रही है बल्कि दूसरे देशों के भी कई नागरिक बमबारी का शिकार हो रहे हैं। इस युद्ध में ग्रीस के 10 लोग मार दिए गए। ग्रीस ने रूस के राजदूत को इस मामले में तलब किया है।

एक तरफ रूस आक्रमण कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने 3500 रूसी सैनिकों, 14 विमानों औऱ 8 हेलिकॉप्टरों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन ने विमान गिराने की तस्वीरें भी जारी की हैं। रात में यूक्रेन और रूस के बीच का युद्ध और भी भीषण हो गया था।

कीव में शनिवार को कुछ जगहों पर गोलीबारी हुई। इस युद्ध में यूक्रेन में पुलों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन में बहुत सारे आम नागरिक भी रूसी सेना के खिलाफ कमर कस चुके हैं। उनका कहना है कि रूस की सेना बेकसूर लोगों पर वार कर रही है। वहीं रूस का दावा है कि वह केवल सैन्य ठिकानों को ही निशाना बना रहे हैं।

यूक्रेन से लोग अपना घर बार छोड़कर दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। यूक्रेन से लगभग 1 लाख 20 हजार लोग पोलैंड, मोल्दोवा और अन्य पड़ोसी देश जा चुके हैं।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE