February 22, 2022

Join With Us


पति ने पत्नी की सहेली को उतरा मौत के घाट : शव के साथ किया दुष्कर्म




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | दिल्ली पुलिस ने सहेली के बुराड़ी स्थित घर से बरामद एक 24 वर्षीय युवती के शव के मामले में हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में सहेली के पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पत्नी की सहेली से यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी, लेकिन विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शव के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया था।

डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि शुक्रवार रात को बुराड़ी में सहेली के घर में युवती की लाश मिली थी। शक सहेली के फरार पति पर था। पुलिस की टीम ने आरोपी का सुराग लगने पर रविवार देर रात उसे जयपुर से गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था और वह यौन कुंठित है। शुक्रवार को वह पत्नी की सहेली को साड़ी खरीदवाने के बहाने अपने साथ घर ले आया और घर में उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इसके बाद आरोपी घर में ताला बंद कर मथुरा फरार हो गया था।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE