February 20, 2022

Join With Us


व्हाइट हाउस से अपने साथ खुफिया दस्तावेज ले गए ट्रंप : अब होगी जांच




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अमेरिका के नेशनल आर्काइव ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि व्हाइट हाउस के कई दस्तावेज अपने साथ फ्लोरिडा ले गए हैं। नेशनल आर्काइव के आर्काइविस्ट डेविड एस फेरिएरो ने हाउस क्मेटी की अध्यक्ष कैरोलिन बी मैलोनी को भेजे पत्र में कहा कि ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा के दस्तावेज भी ले गए हैं। न्याय विभाग से संपर्क किया गया है। आर्काइव चहाता है कि ट्रंप के कागज फाड़ने की आदत की भी जांच की जाए।

जांच एजेंसी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।
एजेंसी ने कहा प्रतिनिधि सभा के सदस्यों ने एक जांच शुरू की थी और राष्ट्रीय अभिलेखागार ने कथित तौर पर न्याय मंत्रालय से इस मामले को देखने को कहा है। इस बाबत न्याय मंत्रालय और संघीय जांच एजेंसी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

 निरीक्षण और सुधार पर व्हाइट हाउस कमेटी की अध्यक्षता करने वाले मैलोनी ने और अन्य सांसदों ने राष्ट्रीय अभिलेखागार और न्याय विभाग से जांच करने के लिए कहा है। ताकि जांच हो कि क्या ट्रंप ने राष्ट्रपति रिकॉर्ड अधिनियम का उल्लंघन किया है। उस कानून में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को कार्यालय छोड़ने पर सभी आधिकारिक रिकॉर्ड को जमा करने की आवश्यकता होती है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE