February 20, 2022

Join With Us


यूक्रेन बॉर्डर पर रूसी फाइटर जेट तैनात : सैटेलाइट तस्वीर में खुलासा




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | एक तरफ जहां यूक्रेन से चल रहे गतिरोध के बीच रूस ने दावा किया हो कि वह यूक्रेन सीमा पर से सैन्य जमावड़े को धीरे-धीरे घटा रहा है, लेकिन ताजा सैटेलाइट की तस्वीरें अलग ही कहानी कह रही है। दरअसल, अमेरिकी स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजी ने सैटेलाइट की ताजा तस्वीर जारी की है, जिसमें यूक्रेन सीमा के आसापस सीमा पर बड़ी संख्या में रूसी फाइटर जेट्स तैनात दिखाई दे रहे हैं।

मैक्सार सैटेलाइट की यह तस्वीर 15 फरवरी 2022 को लिया गया और 18 फरवरी 2022 को जारी किया गया, जिसमें यूक्रेन के साथ सीमा से लगभग 27 किमी पूर्व में रूस के वालुयकी में नए हेलीकॉप्टर की तैनाती का क्लोज-अप दिखाया गया है। मालूम हो कि यह तस्वीर तब सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 18 फरवरी को कहा कि उन्हें इस बात का पूरा यकीन है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करने का अंतिम निर्णय ले लिया है और आने वाले दिनों में वे कीव पर हमला कर सकते हैं।

बाइडन ने कहा कि हमारे सामने ऐसे कई कारण हैं, जिसे देखते हुए इस बात को गंभीरता से स्वीकार किया जा सकता है कि जल्द हमला होगा। बाइडन ने इसके पीछे अपनी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला दिया।

इससे पहले बाइडेन ने जोर देकर कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने आक्रमण करने का अंतिम निर्णय लिया था। इंडिया टुडे के मुताबिक रूसी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में पैराशूट से लैस एयरबोर्न कॉम्बैट कैरियर (APC) की गति दिखाई दे रही है। फुटेज में दिख रहे BMD-2 APCs को रूसी मध्यम सैन्य परिवहन विमानों द्वारा एयरलिफ्ट किया जा सकता है और त्वरित समय में पैराशूट का उपयोग करके पैराड्रॉप किया जा सकता है।

बताते चलें कि इससे पहले रूस ने कहा था कि वह यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा। उसने यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात अपने सैनिकों को लौटने का निर्देश दिया है। लेकिन यूक्रेन को रूस की बातों पर विश्वास नहीं है।

इसी बीच अमेरिका का दावा है कि यूक्रेन की सीमा पर अभी भी रूसी सैनिक डेरा जमाए हैं। शनिवार को रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अमेरिका और नाटो को समझाना चाहते हैं कि जब से नाटो के रूस के हितों के लिए पूर्ण सम्मान के बारे में लिखित दायित्व बेकार हो गए हैं, तब से हम उनके वादों से असंतुष्ट हैं। विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि रूस की सुरक्षा मांगों की अनदेखी दुनिया की स्थिरता के लिए सही नहीं है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE