राजनांदगाव | केजन साहू | अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिल्हाटी पुलिस ने महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।चिल्हाटी थाना प्रभारी बिल्किस खान से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र लगातार पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर महाराष्ट्र निर्मित संत्री शराब रखने की जानकारी मिली, थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर आरोपी के पास 35 पव्वा महाराष्ट्र निर्मित संत्री शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, आरोपी का नाम रूपेश कुमार जनबंधु पिता जगन राम जनबंधु उम्र 20 वर्ष निवासी मक्के को गिरफ्तार किया गया, जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।