गोंडा | न्यूज़ डेस्क | जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र निवासिनी गुड़िया देवी ने बीते पांच फरवरी को नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में एक ज्योतिष केंद्र के संचालक ने उनकी व्यक्तिगत समस्या व ग्रह शांति के नाम पर 7 लाख 40 हजार रुपए नगद तथा करीब डेढ़ लाख के सोने के जेवरात लेकर ज्योतिष केंद्र को बंद कर फरार हो गया। पुलिस इस तथाकथित ज्योतिषाचार्य की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर के सर्कुलर रोड पर दिल्ली के प्रेम नगर नागलोई निवासी महेंद्र शर्मा ज्योतिष केंद्र चलाता था। उसने नगर कोतवाली क्षेत्र की निवासिनी गुड़िया देवी से ग्रह शांति वह उसकी व्यक्तिगत समस्या समाधान के नाम पर जालसाजी कर एक बड़ी रकम तथा सोने के जेवरात लेकर ज्योतिष केंद्र बंद कर फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत कई टीमें लगाई गई थी।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर इसके पास से 5 लाख 90 हजार रुपए नगदी डेढ़ लाख के सोने के जेवरात एक मोबाइल फोन करीब एक दर्जन विभिन्न नाम पते के आधार कार्ड व बैंक खाते बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देश के कई शहरों में ज्योतिष केंद्र खोलकर यह ठगी करता रहा। पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त महेंद्र शर्मा द्वारा बताया गया कि वह ज्योतिष केंद्र खोलकर अखबारों में हैंड बिल छपाकर उसका प्रचार प्रसार करता था।
उसके बाद इसके पास जो ग्राहक आते थे उनके घर पर छोटी मोटी पूजा तो सही से करता था। लेकिन जब कोई व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत समस्या बताता था। तो उसे डरा धमका कर बड़ी रकम वसूलता था । देश के अन्य कोने में भी इसके सेंटर पाए गए है। जहां पर एक सेंटर खोल कर ठगी किया करता था।
जब मीडिया के माध्यम से खबर प्रकाशित होगी तो अन्य लोग भी जो ठगी का शिकार हुए हैं। वह पुलिस से संपर्क करेंगे यदि गोंडा का मामला है तो हम तत्काल उसे सुनकर उस पर कार्यवाही करेंगे तथा अगर दूसरे जनपद का मामला है तो हम वहां की पुलिस को अवगत कराएंगे। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाले टीम को 50 हजार रुपए नगद पुरस्कार के रूप में दिया जा रहा हैं।