February 03, 2022

Join With Us


दूसरी गर्लफ्रेंड की बात सुन समुद्र में कूद गई महिला : बचाने में डूबा शख्स




कर्नाटक | न्यूज़ डेस्क | दो लड़कियों से एक साथ प्यार करना एक युवक को भारी पड़ा है। बीते शुक्रवार को कर्नाटक के सोमेश्वर में समुद्र में डूबने के चलते मारे गए लॉयड डिसूजा नाम के शख्स को लेकर यह खुलासा हुआ है कि वह दो लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था। दरअसल जब दोनों लड़कियों को यह पता लगा कि वह एक साथ दो के साथ रिश्ते में हैं तो वे नाराज हो गईं।

इस पर डिसूजा ने उन्हें समझाने के लिए बीच पर बुलाया था। इसी दौरान एक युवती उस पर यह कहते हुए भड़क गई कि किसी और के साथ उसके रिश्ते को वह स्वीकार नहीं कर सकती। यही नहीं यह कहते हुए वह समुद्र में कूद गई। ऐसे में उसे बचाने के लिए लॉयड डिसूजा भी कूद गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लॉयड कूद गया और अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने में भी सफल रहा। लेकिन किनारे पर आते वक्त उसका सिर एक पत्थर से टकरा गया और वह उसमें ही फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन लॉयड डिसूजा की जान नहीं बच सकी।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह जिस गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए समुद्र में कूदा था, उसका भी फिलहाल अस्पातल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि 28 साल का लॉयड खाड़ी में नौकरी करता था। लेकिन कोरोना संकट के चलते वह भारत वापस लौट आया था। वापसी के बाद ही उसकी एक महिला से दोस्ती हो गई थी। कुछ वक्त बाद ही उसकी एक और महिला से दोस्ती हो गई। कुछ दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा, लेकिन जब दोनों महिलाओं को पता लगा कि उसके किसी और से भी संबंध हैं तो वे भड़क गईं।

उन्होंने उस पर धोखे का आरोप लगाया तो समझौते के लिए उसने दोनों को ही बीच पर बुला लिया था। इसी दौरान एक महिला इतना गुस्सा हो गई कि उसने समुद्र में छलांग लगा दी और उसे बचाने के चक्कर में ही युवक की मौत हो गई।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE