April 09, 2021

Join With Us


झुग्गियों में लगी भीषण आग : एक बच्चे की झुलस कर मौत -फायर कर्मी भी झुलसा-मौके पर आधा दर्जन दमकल गाड़िया




नई दिल्ली | जसविंदर सिंह | दिल्ली जिले के बाहरी उत्तरी के शाहबाद डेयरी इलाके में झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गयी | हादसे में झुलसने से एक बच्चे की मौत हो गई | अग्निशामक दल के एक कर्मी का भी पैर जल गया | दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया | पुलिस मामले की जांच कर रही है |

सूत्रों के अनुसार झुग्गियों में आग लगने के वक्त दिन के लगभग तीन बजे होंगे | पुलिस आग लगने के बाद तुरंत ही मौके पर पहुंच गई थी | दमकल की भी आधा दर्जन गाड़िया आग को काबू करने के तीन से चार घंटे तक मशक्कत करती रही | अन्ततः आग पर काबू पा लिया गया | बताया जाता है की इस हादसे में 25 से 30 झुग्गियों के जलने की खबर है | ज्यादातर झुग्गियों में भारी मात्रा में पॉलीथीन और छोटे गैस सिलंडर रखे थे | आग लगने के बाद कुछ गैस सिलेंडर फटने की भी आवाज़े आई थी | हादसे में एक छह साल का बच्चा भी काफी झुलस गया था , जिसे बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया परन्तु डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | बच्चे को झुग्गी से बाहर निकालते हुए रोहिणी फायर स्टेशन का एक कर्मी जब पानी भर रहा था तो उसका पैर गढ्ढे में चला गया जिसमें गर्म पानी भरा हुआ था | फायर कर्मी को भी तुरंत बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था | डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी | पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है | +



Related Post


+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE