January 30, 2022

Join With Us


फेसबुक महिला ने फेसबुक पर दोस्ती : गिफ्ट भेजने के नाम पर कर ली ठगी




रायपुर | विक्की चौहान | फेसबुक में साइबर ठग सक्रिय हैं। पहले नाइजीरियन गिरोह ही फंसाते थे और युवतियां भी लोगों को झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रही हैं। ऐसे ही एक विदेशी युवती ने फेसबुक के माध्यम से डॉक्टर से दोस्ती करके उन्हें गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 3 लाख से अधिक ऑनलाइन ठग लिया।

इसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक सरोना निवासी डॉक्टर सुरेंद्र कुमार साहू को दिसंबर 2021 में एक विदेशी युवती मारिया एन राबर्ट ने फेसबुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा।

डॉक्टर साहू ने उसे स्वीकार कर लिया।इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग होती रही। इसके बाद उसने डॉक्टर साहू का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद दोनों के बीच वाट्सएप में चैटिंग चलती रही। 16 जनवरी 2022 को उसने कहा कि वह उसके लिए यूके से गिफ्ट भेज रही है। गिफ्ट का फोटो उसने वाट्सएप से भेज दिया।

यह देखकर डॉक्टर ने उस पर भरोसा कर लिया। इसके बाद 18 जनवरी को एक महिला ने उन्हें फोन किया और बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट में कस्टम अधिकारी है। उनका गिफ्ट पार्सल आया है। और इसे छुड़ाने के लिए 38 हजार रुपए लगेगा।

और ऑनलाइन भुगतान के लिए उसने बैंक खाता नंबर दिया। डॉक्टर ने उतना पैसा उनके बताए खाते में यूपीआई से जमा कर दिया। एक घंटे बाद फिर उसी महिला ने फोन किया और बताया कि गिफ्ट के साथ एक पार्सल है। इसमें 75 हजार पाउंड है। इसे छुड़ाने के लिए 2 लाख 99 हजार रुपए जमा करना होगा।

डॉक्टर ने उस समय पैसा नहीं होने के कारण उसे छुड़ाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अगले दिन मारिया का उन्हें मैसेज आया और वह बार-बार पार्सल को छुड़ाने की जिद करने लगी। उसने बताया कि अगर पार्सल नहीं छुड़ाओगे, तो पुलिस जब्त कर लेगी।

डॉक्टर उसकी बातों में आ गया। इसके बाद उन्होंने 2 लाख 99 हजार रुपए कथित कस्टम महिला अधिकारी के बताए बैंक खाते में जमा करवा दिया।आरबीआई के नाम से मेल कियाइतनी राशि ठगने के बाद भी ठगों का मन नहीं भरा।

उन्होंने आरबीआई के नाम से डॉक्टर को एक ईमेल भेजा, जिसमें पार्सल छुड़ाने के लिए रिफ्लेक्शन कोड की जरूरत है। और रिफ्लेक्शन कोड के लिए 7 लाख 85 हजार रुपए लगेंगे।

इससे डॉक्टर को शक हुआ। वे सुंदर नगर स्थित आरबीआई ऑफिस गए और वहां ईमेल को दिखाकर जानकारी ली। बैंक अधिकारियों ने ईमेल को फर्जी बताया। इसके बाद डॉक्टर को ठगी होने का एहसास हुआ।

उन्होंने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। नकली आईडी की आशंकाफेसबुक के जरिए ऑनलाइन ठगने में नाइजीरियन गिरोह आगे रहते हैं।

डॉक्टर से ठगी के मामले में भी उन्हीं का हाथ होने की आशंका है। गिरोह अक्सर खूबसूरत युवतियों व महिलाओं के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर रखते हैं। और फिर दोस्ती करके चैटिंग करते हैं





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE