January 29, 2022

Join With Us


महिला ने हथौड़े से मार पति की ली जान : जानिए क्यों पुलिस ने किया रिहा




तमिलनाडु | न्यूज़ डेस्क | तमिलनाडु में एक महिला ने अपने पति की जान ले ली। इस मामले में पहले हत्या का केस दर्ज करने के बाद अचानक पुलिस ने महिला को रिहा कर दिया। 41 साल की इस महिला को भारतीय दंड संहिता के सेक्शन 100 के तहत रिहा किया गया है। इसके तहत किसी इंसान को अधिकार है कि वो खतरे की स्थिति में आत्मरक्षा कर सकता है।

महिला अपने पति के साथ रहती थी और घटना के वक्त उसकी 20 साल की बेटी भी वहां मौजूद थी। महिला के पति के बारे में बताया जा रहा है कि उसे शराब की लत थी। शराब के नशे में वो अपनी पत्नी को प्रताड़ित किया करता था और उससे शराब खरीदने के लिए पैसे भी मांगता था।

गुरुवार की रात, घर आने के बाद महिला का पति शराब के नशे में धुत था। आरोप है कि इस नशे में उसने अपनी बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। इसके बाद महिला ने अपने पति को रोकने की कोशिश की, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया।

महिला ने खुद को और अपनी बेटी को बचाने के लिए हथौड़े से मार कर अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी और जिसके बाद पुलिस को वहां बुलाया गया।

महिला के पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। महिला और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद इनसे पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने इन्हें रिहा कर दिया और माना कि यह हत्या आत्मरक्षा में की गई थी।

इस मामले में शुरू में धारा (302)के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया था। बाद में इसे आईपीसी की सेक्शन 100 में तब्दील किया गया और फिर महिला को रिहा कर दिया गया। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि महिला को अब दोबारा गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE