January 28, 2022

Join With Us


कर्नाटक के पूर्व सीएम की पोती की कमरे में लाश मिली : सुसाइड की आशंका




कर्नाटक | न्यूज़ डेस्क | कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में लाश मिली है। सौंदर्या के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फांसी के फंदे से झूलते हुए पाए जाने पर सौंदर्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम चल रहा है।

सौंदर्या 30 साल की थीं। वह बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में डॉक्टर थीं। वह माउंट कार्मेल कॉलेज के पास महंगे अपार्टमेंट में अपने पति और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थीं। उनके पति भी पेशे से डॉक्टर हैं।

सौंदर्या येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की बेटी थीं, जो परिवार में सबसे बड़ी हैं। इस खबर से उनके परिवार और प्रदेश भाजपा को झटका लगा है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे हैं।

घटनाक्रम से वाकिफ एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि सौंदर्या की मौत आत्महत्या से हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अभी तक नहीं जानते कि सौंदर्या के इस कदम के पीछे इसका कारण है। हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE