January 28, 2022

Join With Us


पाकिस्तान में आतंकी हमलों में होगी बढ़ोतरी : गृहमंत्री रशीद ने खुद बताया




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | पाकिस्तान सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री शेख रशीद ने चेतावनी दी है आने वाले वक्त में पाकिस्तान में आंतकी गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने ब्रिटिश मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा है कि अगले दो महीनों में आंतकवाद के बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान के पास आतंकियों से लड़ने और जानकारी जुटाने के बेहतर सिस्टम है और आतंकवाद कि इस लहर से उसी के मुताबिक निपटा जाएगा |

शेख रशीद ने कहा है कि अफगानिस्तान तालिबान, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को किसी भी चीज के लिए बाध्य करने में असमर्थ है। उन्होंने माना कि अफगान तालिबान TTP के साथ बातचीत में मध्यस्थ रहे हैं और सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अफगान तालिबान एक पुल की भूमिका निभा रहा है और TTP को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने से रोकने की कोशिश कर रहा है।

TTP के साथ शांति वार्ता के वकालत करने वाले रशीद ने कहा है कि TTP ने शांति वार्ता के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं। संघर्ष विराम उल्लंघन करके TTP ने बातचीत के दरवाजे बंद कर दिए हैं। TTP ने खुद ही समझौते को खत्म कर दिया है। सरकार ने दो बार TTP से बात करनी चाहिए लेकिन उनके शर्त मंजूर करने लायक नहीं थे।

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और पाकिस्तान की सेना के बीच जारी मतभेद को लेकर शेख रशीद ने कहा है कि दोनों साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इमरान खान और सैन्य नेतृत्व के बीच कोई मतभेद नहीं है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE