January 19, 2022

Join With Us


नाबालिगों के विवाद में कार-बाइक तोड़ी : अपचारी सहित चार गिरफ्तार




रायपुर | विक्की चौहान | सिविल लाइन थाना क्षेत्र इलाके में 16 जनवरी को नाबालिगों के बीच हुए विवाद ने 17 जनवरी की रात को उग्र रूप ले लिया। एक पक्ष की मारपीट से आहत दूसरे पक्ष के दर्जनों युवक गोल बाजार थाना क्षेत्र के राजीव आवास परिसर में विवाद करने पहुंचे। दूसरे पक्ष के युवक नहीं मिले, तो आरोपियों ने वहीं खड़ी बाइक और कार में तोडफ़ोड की। पीडि़तों की शिकायत के तोडफ़ोड़ करने वाले आरोपियों की पुलिस सीसीटीवी फुटेज से शिनाख्त कर रही है। मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा बसंत जगत, मोहित नायक और गिरिश सोनी बताया जा रहा है।

तोडफ़ोड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। झुंड में राजीव परिसर आवास पहुंचे आधा दर्जन से ज्यादा युवक गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ करते दिख रहे हैं। आरोपियों को गाड़ी तोडऩे से एक स्थानीय युवक ने रोका, तो आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। आरोपी रॉड, डंडा लेकर वीडियो में तोडफ़ोड़ करते कैद हुए है।

आरोपियों की हरकत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया कि पुलिस का डर बदमाशों के अंदर नहीं रह गया है। शहर में मारपीट के बाद चाकू चलना अब आम हो गया है। राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कुछ आदतन आरोपी शहर की कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में 5 वर्षों में 15 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने का लक्ष्य

एनएसयूआई ने भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का जमकर किया विरोध





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE