January 18, 2022

Join With Us


15 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी : कार में दुष्कर्म कर रास्ते में फेंका




झारखंड | न्यूज़ डेस्क | रांची जिले के चान्हो में रविवार सुबह 15 साल की एक किशोरी के साथ दरिंदगी ने सभी को हैरन कर दिया। तीन सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली 10वीं की छात्रा का कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर लिया और चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद युवक उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। अब तक दुष्कर्मियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सहेलियों के साथ रोज की तरह सुबह 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक कर रही थी, तभी एक कार आकर रुकी और उससे उतरे तीन युवकों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। काफी देर तक उन्हें खदेड़ा।

दो लड़कियां भागने में सफल रही लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जबरन कार में बैठा कर रांची की ओर निकल गए। रास्ते में ही चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद रास्ते में फेंककर भाग निकले।

घटना के करीब 18 घंटे बाद भी पुलिस न तो गाड़ी का पता लगा सकी है, न ही दुष्कर्मियों का कुछ सुराग मिला है। पुलिस के मुताबिक रांची-डालटनगंज एनएच पर कई जगह से सीसीटीवी फुटेज निकाली गई है, लेकिन कार का सुराग नहीं मिला

अब जिस जगह पर दुष्कर्मियों ने लड़की को कार से उतारा था, उसके आसपास के क्षेत्र की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। कॉल डिटेल से पता चल जाएगा कि उस समय आसपास के इलाके में कौन-कौन से मोबाइल नंबर एक्टिव थे।

पीड़िता का सुबह 5:30 बजे अपहरण किया गया था। दुष्कर्मियों ने जब उसे टेढ़ा पुल के पास छोड़ा तो वह 15 किमी पैदल चलकर गांव पहुंची। उधर, पीड़िता की सहेलियों ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दे दी थी। पुलिस को जैसे ही पता चला कि पीड़िता घर पहुंच गई है, पुलिस भी वहां पहुंची। पीड़िता और उसके घरवालों को थाने ले गई और वहां दिनभर पूछताछ चली।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE