April 04, 2021

Join With Us


भारत ने अमेरिका को पछाड़ा : कोरोना संक्रमण के मामलों में निकला आगे




आउटर दिल्ली | कलीम खान | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सबके माथे पर बल ला दिया है। नए मामलों की रफ्तार इतनी तेज है कि भारत एक बार फिर अमेरिका से आगे निकल गया है। हर रोज आने वाले औसतन केस के आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, भारत में आने वाले कोरोना केस का औसतन आंकड़ा 65,623 पहुंच गया है। जबकि अमेरिका में ये आंकड़ा अभी 65,391 है। औसत मामलों के आंकड़ों में ब्राजील सबसे आगे है, जहां 75,534 केस मिल रहे हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के उक्त आंकड़े एक हफ्ते के औसत के आधार पर तय किए गए हैं।

भारत में शनिवार को कोरोना के 89,129 नए मामले दर्ज किए गए, जो करीब साढ़े छह महीने में संक्रमण के एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1.23 करोड़ हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। एक दिन में इस महामारी से 714 लोगों की मृत्यु हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,110 हो गई है। कोविड-19 से एक दिन में मरने वाले लोगों की 21 अक्तूबर के बाद से यह सबसे अधिक संख्या है।

भारत और अमेरिका की पिछले एक हफ्ते की तुलनात्मक स्थिति

भारत अमेरिका

2 अप्रैल -81398 2 अप्रैल - 70024
1 अप्रैल - 72113 1 अप्रैल -77118
31 मार्च- 53237 31 मार्च- 70086
30 मार्च -56152 30 मार्च - 62986
29 मार्च - 68206 29 मार्च -59984
28 मार्च - 62632 28 मार्च - 52150





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE