January 10, 2022

Join With Us


चीन इस पूरे शहर का करा रहा कोरोना टेस्ट : जानिए क्या है वजह




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | चीन के उत्तरी तटीय टियांजिन में 14 मिलियन लोगों का बड़े पैमाने पर कोरोना का टेस्ट शुरू कर दिया गया है। यहाँ कोरोना के कई मामले सामने आए हैं जिनमें से 2 ओमीक्रॉन के मामले भी सामने आए हैं।

चीन में जल्द ही बीजिंग विन्टर ओलिम्पिक होने वाला है। विन्टर ओलीपिक्स की तैयारियों पर कोरोना का कहर न बरपे इसके लिए चीन ने एक बड़ा निर्णय लिया है। चीन ने अपने एक पूरे शहर का ही कोरोना टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इस शहर की आबादी 14 मिलियन है। इस शहर का नाम टियांजिन है। चीन के उत्तरी तटीय टियांजिन में 14 मिलियन लोगों का बड़े पैमाने पर कोरोना का टेस्ट शुरू कर दिया गया है। यहाँ कोरोना के कई मामले सामने आए हैं जिनमें से 2 ओमीक्रॉन के मामले भी सामने आए हैं।

टियांजिन सरकार ने कहा है कि चार जिलों के निवासियों का 24 घंटों में टेस्ट किया जाएगा जबकि अन्य जिलों में अगले दिन कोरोना का टेस्ट किया जाएगा। टियांजिन सरकार ने आगे कहा है कि ग्रीन हेल्थ कोड केवल उन लोगों को दिया जाएगा जिनका कोरोना के लिए टेस्ट नेगेटिवे आएगा।

इसके साथ ही शनिवार को कहा गया है कि शहर के निवासियों को बहुत आवश्यक होने पर ही शहर छोड़ने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल के लिए कोई लॉकडाउन नहीं लगाया गया है।

टियांजिन में सामने आए कोरोना के मामलों से बीजिंग में भी खतरा बढ़ गया है। जल्द ही विन्टर ओलिम्पिक भी शुरू होने वाले हैं ऐसे में पहले ही सावधानी के तौर पर बड़े पैमाने पर टेस्ट कराया जा रहा है। बता दें कि पिछले वर्ष दिसम्बर माह में सबसे पहले ओमीक्रॉन के मामले सामने आए थे।

चीन के स्वास्थ्य प्राधिकरण ने बताया कि शनिवार को चीन में 165 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 159 मामले दर्ज किये गए थे। अधिकांश मामले हेनान और शानक्सी प्रांतों से सामने आए थे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE