मुंबई | न्यूज़ डेस्क | ब्राजील में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है | ब्राजील के एक झील में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब झील में झरने के पास मोटरबोट पर सवार कुछ लोगों पर अचानक चट्टान की दीवार गिर गई | इस हादसे में सात लोगों के मारे जानेकी आशंका है जबकि कम से 32 लोगों के घायल होने की सूचना आई है | इस घटना से संबंधित एक वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है | इस वीडियो में घटना की भयावहता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है |
वीडियो में देखा जा सकता है कि झील में झरने के पास कुछ मोटरबोट इधर से उधर कर रहे हैं | मोटरबोट पर सवार लोग झरने को देखकर आनंदित हो रहे हैं | इसी बीच अचानक झरने से चट्टान की एक दीवार गिरती है तीन मोटरबोट को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लेती है | फिर चीख-पुकार की आवाज आने लगती है | स्थानीय समय के अनुसार यह हादसा करीब 11 बजे हुआ है | स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मिनास गिरेस राज्य में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है | बारिश में चट्टानों के गिरने की आशंका बनी रहती है |
हादसे के बाद 20 लोग लापता लेफ्टिनेंट पेद्रो एहारा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चट्टान की चपेट में तीन मोटरबोट आए | 32 जीवित लोगों को निकाल लिया गया है | इनमें से 9 को अस्पताल इजाल के लिए पहुंचाया गया है | राहत और बचाव कार्य जारी है | गोताखोरों और हेलीकॉप्टर की मदद से पानी में फंसे और लोगों की तलाश की जा रही है | बताया जा रहा है कि अभी भी हादसे के बाद 20 लोग लापता है |