बालाघाट | न्यूज़ डेस्क | 23 अक्टूबर की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 24 मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शासन के प्रोटोकाल के अनुसार 28 मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें 23 अक्टूबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 1920 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 1620 मरीज शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 278 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, 12 मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा रेफर किया गया है और 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अन्य जिलों एवं राज्यों में बालाघाट जिले के 92 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को कोरोना पाजेटिव पाये गये 22 मरीजो में नगरीय क्षेत्र बालाघाट के वार्ड क्रमांक 29 इतवारी बाजार का 01 मरीज, दीनबंधु चौक का 01 मरीज, नर्मदा नगर का 01 मरीज, वार्ड नंबर 33 के 02 मरीज, वार्ड नंबर 2 भटेरा चौकी का 01 मरीज, वार्ड नंबर 11 भटेरा चौकी का 01 मरीज, हरदोली का 01 मरीज, कोसमी का 01 मरीज, कटंगी तहसील के ग्राम भजियापार का 01 मरीज, लांजी तहसील के ग्राम सीतापाला 01 मरीज, लांजी का 01 मरीज, नगरीय क्षेत्र बैहर के वार्ड क्रमांक 14 के 02 मरीज, वार्ड क्रमांक 12 का 01 मरीज, समनापुर-पोंडी के 03 मरीज, नगरीय क्षेत्र वारासिवनी के वार्ड क्रमांक 3 का 01 मरीज, ग्राम बकेरा के 02 मरीज, खैरलांजी तहसील के ग्राम टेमनी का 01 मरीज शामिल है।
कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के उपचार के लिए जिला प्रशासन बालाघाट द्वारा पर्याप्त संख्या में बेड का इंतजाम किया गया है। कोविड सेंटर गोंगलई बालाघाट, बैहर एवं लांजी में 575 बेड एवं आईटीआई के पीछे बुढ़ी बालाघाट में बनाए गए कोविड अस्पताल में आक्सीजन सुविधा युक्त 105 बेड का इंतजाम किया गया है। 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे की स्थिति में कोविड केयर सेंटर के 575 में से 93 बेड मरीजों से भरे हैं। 180 मरीजों को होम आईसोलेशन में भर्ती रखा गया है। कोरोना पाजेटिव 776 मरीजों को आरोग्य कसायम काढ़ा दिया जा रहा है। कोरोना जांच के लिए बालाघाट जिले से 33 हजार 336 सेंपल भेजे जा चुके है। इनमें से 30 हजार 409 सेंपल की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आयी है।