January 05, 2022

Join With Us


45 दिनों से कोमा में थी कोरोना संक्रमित नर्स : वियाग्रा ने ऐसे बचाई जिंदगी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | कोरोना के कारण कोमा में चली गई एक महिला नर्स को वियाग्रा के इस्तेमाल से बचा लिया गया। पेशे से नर्स 37 वर्षीय मोनिका अल्मेडा 45 दिनों से कोमा में थी। डॉक्टरों ने वियाग्रा की मदद से उन्हें कोमा से बाहर निकाला।

ये कमाल का आइडिया मोनिका की सहकर्मियों का था। मोनिका को जब होश आया तो उसने डॉक्टरों और अपनी सहकर्मियों को इसके लिए धन्यवाद किया।

बता दें, मोनिका को होश में लाने के लिए डॉक्टरों ने इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दवा का उपयोग किया। दरअसल, मोनिका का ऑक्सीजन लेवल आधे से भी ज्यादा कम हो गया था और वह लगातार और कम होता जा रहा था।

इंगलैंड के गेन्सबरो लिंकनशायर की रहने वाली नर्स मोनिका ने बताया,‘जब मैं होश में आई तो मुझे डॉक्टर ने बताया कि मुझे वियाग्रा की मदद से होश में लाया गया है। पहले मुझे ये सब मजाक लगा। लेकिन उन्होंने कहा कि सच में मुझे वियाग्रा की हेवी डोज दी गई है।’





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE