December 26, 2021

Join With Us


मास्क न पहनने पर रोका तो सिविल डिफेंस कर्मी को मारा चाकू : दोनों आरोपी गिरफ्तार




नई दिल्ली | आकांशा त्रिपाठी | गोविंदपुरी थाना क्षेत्र के तुगलकाबाद में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराना एक सिविल डिफेंस कर्मी को महंगा पड़ गया। विपिन शर्मा नाम के सिविल डिफेंस के जवान ने जांच के दौरान दो युवकों को मास्क नहीं पहनने पर रोका तो नाराज दोनों युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद अन्य सिविल डिफेंसकर्मियों ने मौके पर ही दोनों आरोपितों को धर दबोचा और उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। घायल सिविल डिफेंसकर्मी विपिन शर्मा को एम्स ट्रामा में भर्ती कराया गया है। गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान तुगलकाबाद एक्सटेंशन गली निवासी ओसामा राजा और अंसार खान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह सिविल डिफेंस के जवान मध्य मार्ग तुगलकाबाद डिस्पेंसरी के पास ड्यूटी पर थे। तभी दो लोग बिना मास्क पहने आते हुये दिखाई पड़े। विपिन शर्मा ने उन्हें रोककर मास्क नहीं पहनने का कारण पूछा और डीडीएमए गाइन लाइन का पालन नहीं करने की बात कही तो दोनों युवक नाराज हो गए और विपिन पर चाकू से हमला कर दिया। विपिन के जांघ पर चाकू लगा। मौके पर मौजूद अन्य सिविल डिफेंसकर्मियों ने दोनों हमलावारों को मौके पर ही धर दबोचा।

जन्मदिन की पार्टी में गोली चलाने का वीडियो वायरल होने पर उत्तर पूर्वी जिले की एएटीएस टीम ने सन्नी दुबे और घनश्याम उर्फ पवन नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ न्यू उस्मानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उत्तर पूर्वी जिले के डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि एएटीएस टीम को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा तमंचे से गोली चलाने का एक वीडियो मिला था। उसमें एक युवक अपने जन्मदिन की पार्टी में गोली चलाता दिख रहा था।

जांच में पता चला कि युवक न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र का है। इस पर केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई। सुराग मिलने पर पुलिस ने आरोपित सन्नी दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि उसने दोस्त घनश्याम के तमंचे से गोली चलाई थी। पुलिस ने न्यू उस्मानपुर पांचवें पुश्ते से घनश्याम को भी गिरफ्तार कर लिया।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE