December 26, 2021

Join With Us


कार से लटककर 30 मीटर घिसटता रहा बुजुर्ग : जानिए क्या हैं पूरा मामला




नई दिल्‍ली | गुरमीत सिंह | रोहिणी इलाके में सरकारी स्कूल से रिटायर्ड टीचर से कार लूटने की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है | यही नहीं, कार लूटकर भाग रहे बदमाशों का विरोध करते हुए बुजुर्ग कार के दरवाजे को पकड़कर 30 मीटर तक घिसटने के बाद गिर पड़े और फिर अस्‍पताल पहुंचते-पहुंचते मौत हो गयी | वहीं, दिल्‍ली पुलिस ने 30 सीसीटीवी कैमरों की मदद के साथ करीब 100 जवानों को इस केस को सुलझाने में लगाया था | आखिरकार पुलिस की कड़ी मशक्‍कत के बाद यह ब्‍लाइंड केस सुलझ पाया | इस मामले में पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया है, तो वहीं दूसरा नाबालिग है और उसकी तलाश जारी है |

रोहिणी इलाके में सरकारी स्कूल से रिटायर्ड टीचर से कार लूट की घटना की खबर मिलने के बाद स्‍थानीय पुलिस के साथ कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे | वहीं, घायल टीचर को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | मृतक टीचर की पहचान 65 वर्षीय रमेश चंद्र राणा के तौर पर हुई है | वहीं, पुलिस ने चश्मदीदों के बयान के आधार और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्लान बनाया | इसमें करीब 100 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों के स्टाफ लगाया था, जिसमें जिला पुलिस के स्‍पेशल सेल के जवान भी थे | यह घटना गुरुवार को हुई थी |

पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी फिलहाल दिल्‍ली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान कपिल तिवारी (27) के तौर पर हुई है, उस पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं | वहीं, दूसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है | पुलिस उसकी तलाश कर रही है |

दिल्‍ली पुलिस ने लूटी हुई कार शुक्रवार को शाहबाद डेयरी इलाके बरामद कर ली | वहीं, बुजुर्ग का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है | दिल्‍ली पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात 11 बजे कार लूट की कॉल मिली | जबकि कॉल करने वाला चश्मदीद उस समय जी3एस मॉल रोहिणी सेक्टर-11 अपने दोस्त के साथ आया था |

इस दौरान उसने देखा कि कुछ बदमाश युवक कार लेकर भाग रहे हैं और बुजुर्ग कार के दरवाजे से लटका हुआ है और वह कुछ देर बाद बेहोश हो कर नीचे गिर पड़ा | जबकि सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत पहुंची | पुलिस के मुताबिक,जिस समय कार लूट की वारदात हुई, उस समय रमेश चंद्र कार के बाहर पीठ टेककर खड़े हुए थे | वहीं, कार के अंदर चाबी लगी थी | इस बीच बदमाश वहां पहुंचे और कार को लूटकर ले जाने लगे, इसके बाद बुजुर्ग टीचर कार के दरवाजे को पकड़कर लटक गया था | इसके बाद वह कुछ दूर जाकर गिर गया था |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE