उत्तरप्रदेश | न्यूज़ डेस्क | 19 वर्षीय एक युवती ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है | वहीं, गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा की रहने वाली एक युवती ने शनिवार को थाना सेक्टर 20 में शिकायत दर्ज कराई है | इसके साथ युवती ने बताया कि 2020 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी सफक नामक युवक से दोस्ती हुई थी | पीड़िता का आरोप है कि सफक ने एक दिन नोएडा के सेक्टर 18 स्थित एक होटल में युवती को बुलाया | इसके बाद उसे पेय पदार्थ में मिलाकर कोई नशीला पदार्थ देने के बाद उसका बलात्कार किया |
प्रवक्ता ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर बताया कि जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया | उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई दिनों तक उसका कथित रूप से बलात्कार किया |
दो बार कराया गर्भपात और फिर शादी से मुकर गया
युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई और आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया | पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, आरोपी अब उससे शादी करने से इनकार कर रहा है | पीड़िता ने कहा कि जब उसने आरोपी के परिजन से इस बात की शिकायत की, तो उन्होंने भी सफक का साथ दिया | वहीं, प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है |