December 22, 2021

Join With Us


मंत्री 12 घंटे तैरकर पहुंचे किनारे , हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश : अन्य लोगों की तलाश जारी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | मेडागास्कर के एक मंत्री का हेलिकॉप्टर 21 दिसंबर को बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त को गया। घटना में सिर्फ दो लोग जिंदा बच सके। इसमें से एक मंत्री भी रहे। एएफपी की रिपोर्ट मुताबिक उन्होंने हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब 12 घंटे तैरकर किनारे पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दो अन्य लोगों की तलाशी जा रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में 57 साल के मंत्री सर्ज गेल एक डेक कुर्सी पर थके हुए लेटे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में गेल कहते हैं अभी उनके मरने का वक्त नहीं आया है। हां, मैं ठंडा जरूर हूं लेकिन घायल नहीं हूं। उन्होंने आगे कहा है कि खेल में उनका हमेशा से दमखम रहा है। मंत्री रहते हुए भी मैंने इस लय को बनाए रखा है, तीस साल के एक युवा की तरह।

https://twitter.com/MDN_Madagascar/status/1473178643224530946?s=20

तीन दशकों तक पुलिस में सेवा देने के बाद अगस्त में कैबिनेट फेरबदल के बाद गेला मेडागास्कर के मंत्री बने थे। बता दें कि मंत्री गेल अधिकारियों के साथ मेडागास्कर के पूर्वोत्तर तट पर डूबे एक मालवाहक जहाज के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। 20 दिसंबर को एक मालवाहक जहाज अवैध तरीके से 130 लोगों को लेकर जा रहा था, जो डूब गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दुर्घटना में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक लोगों की तलाशी जारी है।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE