मुंबई | न्यूज़ डेस्क | अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के अंतरिक्ष में चलाए गए अभियानों के तहत कुछ ऐसी तस्वीरें कैप्चर की गईं, जो बेहद खबसूरत और आश्चर्यजनक थीं | ऐसी ही कुछ चुनिंदा मिशन की चुनिंदा तस्वीरें भी साल 2021 के इतिहास में दर्ज हो रही हैं | चलिए हम आपको एक बार फिर अंतरिक्ष की रहस्यमय दुनिया की 5 यादगार फोटो दिखाते हैं |
नासा के चुनिंदा मिशन की चुनिंदा तस्वीरें भी साल 2021 के इतिहास में दर्ज हो रही हैं | 18 फरवरी 2021 को मंगल ग्रह पर नासा का पर्सिवेंरस रोवर उतरा और इसका डाटा भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो के साथ भी शेयर किया गया | नासा ने एस्टरॉयड डायवर्जन के लिए भी मिशन लॉन्च किया |
नासा ने पेरू के ऊपर की फोटो जारी की थी, जहां एक सोने की इंडस्ट्री की फोट दिखी थी | ये फोटो गोल्ड इंडस्ट्री वाले इलाके की है | ये फोटो पेरू के मैद्रे डि डियोस का है, यहां सोने की खुदाई की जाती है | सहारा मरुस्थल की ये तस्वीर बिल्कुल मंगल ग्रह जैसी लगती है |
एस्ट्रोनॉट यूरोपियन स्पेस एजेंसी के एस्ट्रोनॉट थॉमस पेस्कॉट ने बेहद आकर्षक फोटो लिया | इसमें पश्चिम अफ्रीका में मौजूद सहारा मरुस्थल का था, जो देखने में लाल ग्रह यानि मंगल लग रहा था | छोटे हेलिकॉप्टर से खींची गई मंगल ग्रह के आसमान की ये तस्वीर लाजवाब है |
नासा का अगला आकर्षक फोटो मंगल ग्रह के आसमान का है | ये फोटो एक छोटे हेलिकॉप्टर से खींचा गया था | ये 20-30 सेकेंड हवा में रहा और 10 फीट की ऊंचाई तक पहुंचा था |