December 17, 2021

Join With Us


बच्चे के सिर में बाल कम हों तो अपनाए नेचुरल तरीके : जानें बालों के लिए क्या पोषण है जरूरी




नई दिल्ली | न्यूज़ डेस्क | जिनके सिर में बाल बहुत ही कम होते हैं | कई बार बाल जन्म के समय तो घने होते हैं लेकिन कुछ समय बाद बाल हल्के होने लगते हैं | तो कई बार जन्म के समय से ही बाल कम या न के बराबर होते हैं | ऐसे में बच्चे के बालों को घना बनाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं | इसके बावजूद भी बाल घने नहीं हो पाते हैं |

अगर आपके बच्चे के सिर पर भी बाल घने नहीं हैं और आप इसके लिए तरह-तरह के तरीके अपना चुके हैं | तो आप यहां बताये जा रहे इन टिप्स को भी फॉलो कर सकते हैं | ये टिप्स कम समय और कम खर्च में आपके बच्चे के बालों को घना बनाने में काफी मदद कर सकते हैं |

बालों के लिए पोषण है जरूरी

बालों को घना और काला बनाने के लिए बालों को पोषण देना ज़रूरी है | इसके लिए आप बच्चे के सिर में नारियल के तेल से या फिर एलोवेरा जेल से मालिश कर सकते हैं | एलोवेरा जेल को पंद्रह मिनट के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें फिर पानी से बालों को धो दें |

रोज करें बच्चे के सिर की मसाज

बच्चे के बालों का घनापन बढ़ाने के लिए बच्चे के सिर की मसाज रोज करना ज़रूरी है | मालिश करने के लिए आप बादाम, नारियल या जैतून के तेल की मदद ले सकते हैं | रोज मसाज करने से बच्चे के स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा | साथ ही बच्चे के सिर को पोषण और नमी भी बेहतर तरीके से मिलती रहेगी जिससे बच्चे के बालों की ग्रोथ और कालापन तो बढ़ेगा ही साथ ही दिमाग भी तेज होगा |

बच्चे के बालों को जल्द घना बनाने के लिए उसके स्कैल्प की सफाई भी आपको हर तीन-चार दिन में करनी चाहिए | इसके लिए आप कोई भी अच्छे ब्रांड के शैम्पू की मदद ले सकते हैं | ज्यादा दिनों तक सिर साफ़ न करने से बच्चे के सिर में धूल-मिट्टी, पसीना और गंदगी जमा हो सकते हैं | जिससे बैक्टीरिया पनपने का डर रहता है और बालों की ग्रोथ रुक सकती है|

बच्चे के बालों की कंडीशनिंग भी हर पंद्रह दिनों में करते रहना ज़रूरी है | कंडीशनिंग के लिए आप दही,अंडे या गुड़हल के फूल जैसे नेचुरल कंडीशनर की मदद ले सकते हैं | ये चीजें बालों को पोषण भी देंगी और बालों को घना और हेल्दी बनाने में भी मदद करेंगी |

कई बार बच्चे के सिर धुलने के बाद इसको सुखाने के लिए लोग तेजी से बालों को तौलिये से रगड़ते हैं, जबकि ऐसा करना सही नहीं है | बच्चे के बालों को हमेशा मुलायम तौलिये से हल्के हाथों से सुखाएं वरना बालों की जड़ें कमज़ोर हो सकती हैं |




+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement









Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE