December 16, 2021

Join With Us


दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने लगाई फांसी : हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस




दुर्ग | सौरभ कुमार | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक 26 वर्षीय महिला ने अपने घर में दो नाबालिग बेटों की फांसी लगा कर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे।

धमतरी के पुसिल अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि घटना को अंजाम राजधानी रायपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर धूमा गांव में दिया गया। वारदात के समय महिला का पति जो कि सब्जी बेचता है और परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे। 

महिला के ससुर जब घर पर वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि महिला और दोनों बच्चे घर की छत से फांसी पर लटके हुए हैं। यह देखकर वह डर गए और तुरंत पुलिस और घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी। 

सूचना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि आत्महत्या करने वाली महिला की पहचान झरना साहू के रूप में हुई हैं। जो अपने दो बेटों सागर (6) और अक्षय (4) के साथ फांसी के फंदे पर लटक गई थी।

घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। महिला के पति से पुछताछ की गई है लेकिन इससे आत्महत्या के सही कारण का पता नहीं चल पाया हैं।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE