मुंबई | न्यूज़ डेस्क | वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में भीषण आग लग गई है | जिसके चलते यहां 300 से अधिक लोग फंसे हुए हैं | आग लगने की खबर बुधवार को 12 बजे के करीब सामने आई | पुलिस ने बताया कि एक 60 साल की महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया | आग लगने के कारण 38 मंजिला इमारत में काफी धुआं फैल गया | तीन अन्य लोगों की भी इसकी वजह से तबीयत खराब हो गई | इस इमारत में ऑफिस, मॉल, दुकानें और रेस्त्रां हैं |
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अब भी कई लोग इमारत में फंसे हुए हैं | इन लोगों को बाहर निकालने के लिए दमकलकर्मी लैडर का इस्तेमाल कर रहे हैं | इमारत में निचली मंजिलों से लोगों को बचाते हुए देखा गया है | आग को लेवल थ्री की घटना बताया गया है | शहर में आग की गंभीरता को एक से पांच के पैमाने पर वर्गीकृत किया जाता है, जिसमें बाद वाला पैमाना सबसे गंभीर होता है | एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें आग की घटना से जुड़े कई फोन आए हैं, जिसमें बताया गया कि इमारत की पिछली सीढ़ियों पर घना धुआं छा गया है |
बताया जा रहा है कि आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी, जहां मरम्मत का काम चल रहा है | सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बुजुर्ग सहित एक दर्जन से अधिक लोग इमारत की पांचवीं मंजिल पर छत के डेक में फंसे हुए दिख रहे हैं | राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है |