मध्य प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | पुलिस ने रेलवेकर्मी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है | पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई को ही मुख्य आरोपी बनाया है | हत्या की वजह हैरान करने वाली है | पुलिस का दावा है कि पत्नी ने अपने चचेरे भाई से ही पति की हत्या करवाई और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए 2 और रिश्तेदारों की मदद ली | सभी ने शव को घर से कुछ दूर पर ही फेंक दिया | इसके बाद अपने जुर्म को छिपाने शव फेंके गए जगह से अस्पताल लेकर पहुंच गई | ताकि किसी को भी उसपर शक न हो | पुलिस ने हत्या के इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है |
पुलिस के मुताबिक बैतूल के गोविंद काॅलोनी आमला निवासी 33 साल की संगीता पति युवराज परिहार ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति कहीं गायब हो गया है | संगीता ने पुलिस को बताया था कि युवराज ड्यूटी से आने के बाद घर आया और फिर कहीं गया | इसके बाद वापस नहीं लौटा | दूसरे दिन उसकी लाश घर के पास ही पड़ी मिली थी | जांच में पता चला कि युवराज की हत्या की गई है | संगीता ने रिश्ते के भाई मनोहर को रस्सी दी और उससे ही अपने पति का गला घोंटकर मरवा दिया था |
बैतूल एसडीओपी मुलताई नम्रता सोंधिया ने बाया कि पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ | इसके बाद एक जांच टीम गठित की गई | जांच में पता चला कि युवराज के गले के अलावा कहीं पर भी चोट के निशान नहीं हैं | लाश भी घर से 15 से 20 मीटर की दूरी पर पड़ी मिली थी | पुलिस को जांच में पता चला कि युवराज की 11 दिसंबर 2021 को आमला कोर्ट में चेक बाउंस को लेकर पेशी थी | इसी मामले में राजीनामा के लिए मृतक की मां चुनिया बाई ने अपने रिश्तेदार कैलाश देशमुख निवासी पोहर और मनोहर कालभोर निवासी जौलखेड़ा को रुपए लेकर घर बुलवाया था | कैलाश तो काम होने पर गांव लौट गया, लेकिन मनोहर वहीं रुक गया |
पुलिस ने मनोहर को संदिग्ध मानकर उससे पूछताछ की | इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ | मनोहर ने पुलिस को बताया कि घर पर युवराज का पत्नी संगीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया | इसपर युवराज ने संगीता को जूता फेंककर मार दिया | इतना ही नहीं युवराज संगीता का गला दबाने लगा | इस पर मनोहर ने बीच बचाव किया तो उसे भी गालियां देने लगा | इसपर मनोहर ने युवराज को पटक दिया और पत्नी ने पास ही पड़ी रस्सी उसे दी, जिससे मनोहर ने उसका गला दबा दिया | इससे युवराज की मौत हो गई | इसके बाद दोस्तों की मदद से शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे घर के पास ही बबूल पेड़ के नीचे फेंक दिया |