December 14, 2021

Join With Us


नवनिर्वाचित मुखिया की दिनदहाड़े हत्या : अपराधियों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग




पटना | न्यूज़ डेस्क | पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में वोटों की गिनती के बीच एक नव निर्वाचित मुखिया की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई |बड़ी खबर राजधानी पटना से है | जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक नवनिर्वाचित मुखिया को निशाना बनाते हुए गोली मारी | घटना पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के इलाके की है जहां रामपुर फरीदपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया नीरज कुमार पर बाइक सवार अपराधियों ने हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की |

इस घटना में मुख्य नीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं जिनको इलाज के लिए समर्थक अस्पताल ले गए लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी | जानकारी के मुताबिक नीरज कुमार लगातार दूसरी बार रामपुर फरीदपुर पंचायत से मुख्य निर्वाचित हुए हैं ऐसे में चुनावी रंजिश को लेकर ही उनको गोली मारे जाने की चर्चा है |

स्थानीय लोगों के मुताबिक एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और पांच गोलियां मारने के बाद आराम से चलते बने | मुखिया को अपराधियों ने इतनी गोलियां मारीं कि वो वहीं बेसुध होकर गिर पड़े, जिसके बाद उनको नाजुक हालत में अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया | हत्या की घटना से नाराज लोगों ने फरीदपुर बाजार में सड़क पर उतर कर जाम कर दिया है | मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची | पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने में लगी है |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE