December 13, 2021

Join With Us


दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति कोरोना संक्रमित : पीएम मोदी ट्वीट कर ये कहा




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उनका इलाज किया जा रहा है। उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं। राष्ट्रपति रामफोसा के कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति रामफोसा ऐसे दिन संक्रमित पाए गए हैं जब देश में संक्रमण के दैनिक रिकॉर्ड 37,875 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन पहले मामलों की संख्या 17,154 थी। पीएम मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

दक्षिण अफ्रीका के मंत्री मोंडली गुंगुबेले ने एक बयान में कहाकि दिन में पूर्व उपराष्ट्रपति एफडब्ल्यू डे क्लार्क के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम से बाहर निकलने के बाद राष्ट्रपति रामफोसा अस्वस्थ महसूस करने लगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ठीक हैं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1470230904761040899?s=20

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय रक्षा बल की स्वास्थ्य सेवा उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति वैक्सीनेशन करा चुके हैं और केपटाउन में आइसोलेशन में हैं। उन्होंने अगले हफ्ते तक के लिए सारी जिम्मेदारियां उपराष्ट्रपति डेविड माबुजा को सौंप दी है।

मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति रामफोसा ने लोगों को आगाह किया है कि वे टीके की खुराक लें और एहतियात बरतें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मेरे मित्र सिरिल रामफोसा के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रविवार को रामफोसा के संपर्क में आए लोगों को कोविड-19 जांच की सलाह दी गई है।

रामफोसा को इस सप्ताह के अंत में कोरोना कमांड काउंसिल से अहम जानकारियां दी जानी थीं क्योंकि देश में महामारी की चौथी लहर में संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके पीछे कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रॉन को वजह माना जा रहा है, जिसकी तीन सप्ताह पूर्व पहली बार पहचान दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE