December 12, 2021

Join With Us


श्रीलंका की मदद को आगे आया भारत : तत्काल पैकेज पर काम जारी




मुंबई | न्यूज़ डेस्क | श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे की भारत यात्रा के बाद भारत श्रीलंका को तत्काल मदद के लिए काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत श्रीलंका को आर्थिक संकट से निपटने के उपाय पर एक पैकेज पर काम कर रहा है।

इकॉनोमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारत से एनर्जी सिक्यूरिटी पैकेज और करेंसी स्वैप के साथ-साथ तत्काल आधार पर श्रीलंका में फूड और हेल्थ सिक्यूरिटी पैकेज का विस्तार करने और भारतीय निवेश को आगे बढ़ाने की उम्मीद है। फूड और हेल्थ सिक्यूरिटी पैकेज में भारत से खाद्य, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं के आयात को कवर करने के लिए एक लाइन ऑफ क्रेडिट के विस्तार की परिकल्पना की गई है।

एनर्जी पैकेज में भारत से फ्यूल के आयात को कवर करने और त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म के प्रारंभिक आधुनिकीकरण को कवर करने के लिए एक लाइन ऑफ क्रेडिट भी शामिल होगा। अधिकारियों ने बताया है कि श्रीलंका को अपने मौजूदा भुगतान संतुलन के मुद्दों को हल करने में मदद करने के लिए करेंसी स्वैप की पेशकश भी है।

बासिल ने श्रीलंका में आर्थिक स्थिति और कोविड के बाद की चुनौतियों से निपटने के लिए उनकी सरकार के दृष्टिकोण के बारे में भारतीय पक्ष को जानकारी दी है। इस साल जुलाई में पद संभालने के बाद से वित्त मंत्री बासिल की यह पहली विदेश यात्रा थी।

श्रीलंका, कोविड के बाद एक आर्थिक संकट और चीन से भारी उधारी के कारण बढ़ते कर्ज से जूझ रहा है। अपनी सुस्त अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए श्रीलंका ने भारत से मदद मांगी है।

चीन द्वारा को गुणवत्ता मैनुफैक्चर किए गए फर्टिलाइजर को खराब क्वालिटी के आधार पर अस्वीकार करने के बाद भारत ने हाल ही में श्रीलंका के किसानों को फर्टिलाइजर भेजे थे।





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE