December 08, 2021

Join With Us


पत्नी ने अपने पति की हत्या , शव को खुद थाने लेकर पहुंची : जानिए पुरा मामला




भोपाल | न्यूज़ डेस्क | कटारा हिल्स थाने में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है | यहां एक महिला अपने पति की हत्या करने के बाद उसके शव को खुद थाने लेकर पहुंच गई | महिला जैसे ही थाने के अंदर पहुंची वहां भी सनसनी फैल गई | महिला के इस अपराध में उसके साथ उसके कथित प्रेमी ने भी साथ दिया | फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है |

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक संगीता नाम की महिला अपने पति धनराज मीणा के साथ भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में सागर पाम कॉलोनी में रहती है | महिला का एक बेटा और एक बेटी भी है | बताया जा रहा है कि उसका आशीष नाम के एक शख्स के साथ कथित संबंध था | आशीष सॉफ्टवेयर इंजीनियर है | यह संबंध महिला के पति को मंजूर नहीं था और वह इसका विरोध कर रहा था | इसी बात पर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था | लिहाजा पत्नी और कथित प्रेमी ने मिलकर उसकी हत्या का प्लान बना डाला |

हत्या का कारण और उसे अंजाम देने की घटना भी सनसनीखेज है | पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने हत्या से पहले घर में ही अपने पति को नींद की गोलियां खिलाईं | जब पति गहरी नींद में सो गया तो फिर दोनों ने मिलकर डंडों से उसकी हत्या कर दी | शव पूरी रात घर में ही रखा रहा | अगले दिन पत्नी और कथित प्रेमी दोनों शव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग कर रहे थे लेकिन इसी बीच न जाने क्या हुआ कि दोनों गाड़ी की डिक्की में शव लेकर थाने पहुंच गए |

डिक्की खुली तो सन्न रह गए सब

थाने के अंदर जैसे ही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी एंटर हुई और उसकी डिक्की खोली गई तो वहां सनसनी फैल गई | थाने में मौजूद स्टाफ हैरान रह गया | डिक्की में कपड़े में लिपटी लाश रखी थी | कपड़े को जब खोला गया तो वह दृश्य वीभत्स था | महिला और उसके प्रेमी ने थाने के अंदर ही अपना जुर्म कबूल कर लिया | फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और हत्या के पीछे की वजहों को तलाशने की कोशिश कर रही है | लेकिन यह मामला सामने आने के बाद राजधानी सन्न है |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE