December 06, 2021

Join With Us


महिला पति को छोड़कर देवर के साथ रह रही थी लिव इन : खून से लथपथ हालत में मिली लाश




मध्य्प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | सागर में खून से सनी महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई | महिला की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी | पिछले 15 दिनों से महिला पति को छोड़कर देवर के साथ लिव इन में रह रही थी | पुलिस को देवर पर हत्या पर शक है | आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम निकल चुकी है|

मध्य प्रदेश के सागर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब खून से लथपथ एक महिला का शव उसके कमरे में मिला | महिला के सिर, गले और पेट पर चोट के निशान मिले | महिला ने डेढ़ महीने पहले ही शादी की थी | महिला पति को छोड़कर देवर के साथ लिव इन में रह रही थी | घटना के बाद महिला का देवर फरार हो गया | पुलिस को उसी पर हत्या पर शक है | आरोपी की तलाश की जा रही है | घटना सागर के खजरा हरचंद की शुक्रवार सुबह की है |

जानकारी के मुताबिक, 22 साल की प्रियंका उर्फ सपना ओडिशा के संभलपुर की रहने वाली थी | उसकी शादी सागर के खजरा हरचंद के रहने वाले 35 साल के राजबिहारी भार्गव के साथ डेढ़ महीने पहले ही हुई थी | शादी सबके सामने मंदिर में हुई | शादी के बाद वह ससुराल तो आ गई, लेकिन पति के साथ ज्यादा दिन नहीं रही | वह ससुराल में ही पिछले 15 दिनों से देवर मनोज के साथ लिव इन में रहने लगी थी |

सबसे पहले ससुर ने देखी लाश

बताया जाता है कि गुरुवार रात करीब 9 बजे प्रियंका खाना खाना खाने के मनोज के साथ कमरे में चली गई | शुक्रवार सुबह ससुर विश्वनाथ भार्गव सबसे पहले उठे | उन्होंने देखा कि मनोज का कमरा खुला हुआ है | जैसे ही वे कमरे के बाहर से आवाज देकर अंदर गए तो उनके होश उड़ गए | उन्होंने देखा कि प्रियंका की लाश खून से सनी हुई पड़ी थी | उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी |

पुलिस को देवर पर शक

सूचना मिलते ही एसडीओपी खुरई थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे | पुलिस की जांच में पता चला कि लाश के गले, सिर और पेट पर चोट के निशान हैं और मनोज फरार है | संदेह के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है | पुलिस को जानकारी मिली कि प्रियंका की शादी मनोज के बड़े भाई राजबिहारी के साथ डेढ़ महीने पहले ही हुई थी | शुरुआती दो-तीन दिन तो सब ठीक चला, लेकिन कुछ दिनों बाद वह अपने मायके चली गई | वहां से जब वापस आई तो ससुराल वालों से कहा कि देवर के साथ रहना चाहती है | इसके बाद हत्या के 15 दिनों पहले से वह ससुराल में ही मनोज के साथ रह रही थी | प्रियंका और मनोज कोर्ट मैरिज की तैयारी में थे |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE