December 03, 2021

Join With Us


डीएसपी के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज : माफ ना करने पर सुसाइड की धमकी




राजस्थान | न्यूज़ डेस्क | एक बार फिर से वर्दी शर्मासार हुई है | महिला पुलिसकर्मी ने कोटा के निलंबित डीएसपी विजय शंकर शर्मा और पूर्व सरपंच बद्री आर्य के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है | महिला पुलिसकर्मी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि निलंबित डीएसपी विजय शंकर शर्मा और बद्री आर्य उसे वृंदावन-मथुरा ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया | 25 नवंबर को घर लौटकर विजय शंकर ने माफी मांगी और माफ नहीं करने पर सुसाइड की धमकी दी |

कोटा में खाकी एक बार फिर शर्मसार हुई है | कोटा के निलंबित डीएसपी विजय शंकर शर्मा और पूर्व सरपंच बद्री आर्य के खिलाफ महिला कॉन्सटेबल ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है | महिला पुलिसकर्मी ने एसपी को गत दिनों परिवाद पेश किया था जिसके बाद बोरखेड़ा थाने में निलंबित डीएसपी सहित एक अन्य के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है | जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल ने कुछ दिनों पहले एसपी को एक परिवाद पेश किया था कि कोटा ग्रामीण के निलंबित डीएसपी विजय शंकर शर्मा व एक अन्य ने उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया | निलंबित डीएसपी विजय शंकर शर्मा व उनके साथी बद्री आर्य उसे वृंदावन व मथुरा ले गए और उनके साथ दुष्कर्म किया |

पुलिस ने इस प्रकरण में विजय शंकर शर्मा व बद्री आर्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया | विजयशंकर शर्मा को सितंबर माह में निलंबित कर दिया था | दूसरा आरोपी पूर्व सरपंच बताया जा रहा है | फिलहाल बोरखेड़ा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है |

विजयशंकर शर्मा पहले भी हो चुका है निलंबित

इटावा के डिप्टी एसपी रह चुके विजय शंकर शर्मा को सितम्बर माह में ही निलंबित कर दिया गया था | पुलिस महानिदेशक ने निलंबन के आदेश जारी किए थे | डीएसपी विजयशंकर शर्मा के आचरण को लेकर शिकायतें मिली थी | इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने शर्मा को निलंबित करने की कार्रवाई की थी |





Related Post

Banner
+36
°
C
+39°
+29°
New Delhi
Wednesday, 10
See 7-Day Forecast

Advertisement













Tranding News

Get In Touch
Avatar

सोनम कौर भाटिया

प्रधान संपादक

+91 73540 77535

contact@vcannews.com

© Vcannews. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE