कोरबा | न्यूज़ डेस्क | जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है | नौ साल की मासूम बेटी के साथ पिता ने तीन महीने तक दुष्कर्म किया | बीमार होने की वजह से मां अस्पताल में 6 दिन दाखिल रही | इस बीच घर पर अकेली 9 साल की बेटी पर उसके अपने पिता की नियत बिगड़ गई | पिता ने बेटी को पहले खूब डराया धमकाया | फिर उसके साथ दुष्कर्म किया | यही नहीं उसकी पत्नी डिस्चार्ज होकर लौट आई | उसके बाद भी वह मौका देख कर दुष्कर्म करने से बाज नहीं आता था म| यह घटना रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है | आरोपी पिता ऑटो चालक है |
करीब तीन महीने पहले आरोपी की पत्नी बीमार हुई और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा | करीब 6 दिन उसका वहां इलाज चला | इस बीच घर में उसकी नौ साल की बच्ची अकेली थी | पहले दिन तो उसके पिता उसे बेवजह गाली- गलौच करते हुए उसे प्रताड़ित किया | दूसरे दिन रात को उसके साथ अश्लील हरकतें की | इसके बाद में उसके हौसले इतने बढ़ गए कि बच्ची के साथ वह दुष्कर्म करने लगा |
अस्पताल से वापस लौटने के बाद पत्नी फैक्ट्री में काम करने चली जाती थी | इस दौरान उसका पिता बच्ची के साथ दुष्कर्म किया करता था | करीब तीन महीने तक हैवानियत का यह दौर चला | रामपुर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए है | पिता के हैवानियत की यह पोल पड़ोस में रहने वाली एक महिला की सक्रियता से खुली | वह देखती थी कि अक्सर बच्ची की मां के काम में जाने के बाद उसका पिता उसके साथ तेज आवाज में गाली गलौच किया करता था | उसने बच्ची से पूछा कि पिता तुम्हारे साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, इसकी जानकारी क्या तुमने मां को दी है | बस उसी वक्त उसकी मां काम कर घर लौटी और यह बात उसके कानों तक पहुंच गई |