मध्य प्रदेश | न्यूज़ डेस्क | रतलाम के त्रिवेणी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवका का क्षत-विक्षत शव मिला | वहां से गुजर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना दीनदयाल थाना पुलिस को दी | पुलिस और एसएफएल टीम ने जब शव की शिनाख्त की तो पता चला कि उसके शव को जंगली जानवरों और आवारा कुत्तों ने नोच दिया है | पहली नजर में पुलिस को मामला हत्या का लग रहा है | पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है | आगे की जांच की जा रही है | मृतक की पहचान उसकी मां ने कपड़ों के आधार पर की |
रतलाम के त्रिवेणी क्षेत्र में एक शख्स का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया | आवारा कुत्तों ने उसके चेहरे को नोंचकर पूरी तरह बिगाड़ दिया है | पुलिस को शख्स की हत्या किए जाने का शक है | उसने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है | युवक यहां मां के साथ मजदूरी करता था | दीनदयाल थाना पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर कुछ मजदूर कनेरी से रतलाम की ओर पैदल आ रहे थे | उन्होंने सूचना दी कि त्रिवेणी मेला क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा हुआ है |
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची | यहां देखा कि एक युवक औंधे मुंह पड़ा था | शिनाख्त करने पर पता चला कि उसके चेहरे और सिर सर पर चोट के गहरे निशान थे | एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की | तब पता चला कि मामला हत्या का हो सकता है | मृतक के चेहरे को जंगली जानवरों और आवारा कुत्तों ने नोचा है | इस वजह से मृतक के जबड़े का कुछ हिस्सा गायब मिला. पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टि में ये मामला हत्या का लग रहा है. किसी ने हत्या कर शव को वहां फेंका है |